लाइव न्यूज़ :

'छोटा भाई' हिमंत असम को बहुत ऊंचाई पर ले जाएगा: सर्बानंद सोनोवाल

By भाषा | Updated: May 9, 2021 20:39 IST

Open in App

गुवाहाटी, नौ मई असम के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को राजग विधायक दल के नव-निर्वाचित नेता हिमंत बिस्व सरमा को अपना 'छोटा भाई' बताते हुए कहा कि वह राज्य को बहुत ऊंचाई पर ले जाएंगे।

असम में सत्तारूढ़ गठबंधन को दूसरी बार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के एक सप्ताह बाद सरमा को विधायक दल का नेता चुना गया है। सोनोवाल और सरमा दोनों को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था।

विधायक दल के नेता के रूप में सरमा का नाम पेश करने वाले सोनोवाल ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक सरमा मेरे लिये छोटे भाई के समान हैं। मैं उन्हें इस नयी यात्रा के लिये शुभकामनाएं देता हूं।

गठबंधन में शामिल तीनों दलों भाजपा, असम गण परिषद और यूपीपीएल के नव-निर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा, ''हिमंत को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मेरा प्यार और आशीर्वाद उनके साथ हैं। मुझे विश्वास है कि वह समाज के सभी वर्गों के कल्याण तथा प्रगति के लिये अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह निर्वहन करेंगे।''

सोनोवाल ने कहा कि नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री सरमा के पास लंबा और समृद्ध राजनीतिक अनुभव है, जो असम को एक विकसित राज्य बनाने में मदद करेगा।

सोनोवाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से भाजपा की अगुवाई वाली राज्य सरकार शांति, प्रगति, सुरक्षा और विकास के मामले में लोगों का भरोसा और विश्वास जीतने में सफल रही।

उन्होंने कहा, ''हम पर भरोसा करने और हमें लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए स्पष्ट जनादेश देने के लिए जनता का धन्यवाद। मैंने गठबंधन के सभी निर्वाचित सदस्यों से समर्पण और ईमानदारी से काम करने का आग्रह करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों