लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को जल्द मजबूती मिलेगी, नक्सलवाद की छवि बदलेगी: बघेल

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:12 IST

Open in App

(बरूण झा और आसिम कमाल)

नयी दिल्ली, नौ फरवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उनकी सरकार रोजगार बढ़ाने के लिये नवोन्मेषी तरीके अपना रही है जिससे आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हो जाएगी और नक्सलवाद पर अंकुश लगेगा तथा राज्य की नक्सलवाद से जुड़ी छवि बदली जा सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार पूरे राज्य और खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि इससे युवाओं को हिंसा के रास्ते पर जाने से रोका जा सकेगा।

बघेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में अपनी सरकार की कई योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि इनसे तीव्र गति के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उन्होंने ‘नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना’ का हवाला दिया और कहा कि राज्य के आदिवासी इलाकों में तेजी से विकास हुआ है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ‘नरवा’ के असर का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासियों को पानी मिल रहा है, खेतों को भी पानी दिया जा रहा है तथा इस पहल से जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल राज्य में 1300 नाले थे। इस बार जल पुनर्भरण परियोजना के तहत 3000 नाले हो गए हैं।’’

बघेल ने पराली जलाने की समस्या से निपटने के अपनी सरकार के अनोखे कदमों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने बताया, ‘‘हम पुआल का इस्तेमाल पशुओं के लिए चारे के तौर पर कर रहे हैं और गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जाता है। हम इसे वापस खेतो में डाल रहे हैं और पराली जलाने का काम नहीं हो रहा है।’’

बघेल के मुताबिक, सरकार की योजना के तहत भूमिहीन लोगों को रोजगार मिल रहा है और लोग गोबर एकत्र करने एवं बेचने से मोटरसाइकिल तक खरीद रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह बताया है कि कैसे गोबर से पैसे कमाये जा सकते हैं।’’

छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित प्रदेश की छवि के बार में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेज गति से काम चल रहा है और आने वाले समय में प्रदेश अपने विकास और अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश की अर्थव्यवस्था को जल्द काफी मजबूती मिलेगी। सबसे बड़ी चीज यह है कि जब आप लोगों को रोजगार दे देंगे तो कोई नक्सली नहीं बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया