लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:22 IST

Open in App

बीजापुर, नौ जनवरी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेव तालाब के करीब करंट की चपेट में आकर हरीश कोर्राम (22) की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि महादेव तालाब के किनारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरा कार्यक्रम को देखते हुए टेंट लगाया जा रहा था। जब मजदूर वहां काम कर रहे थे तब हरीश कोर्राम और दो अन्य मजदूर 11 किलोवोल्ट लाइन की चपेट में आ गए। इस घटना में कोर्राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य मजदूर झुलस गए।

उन्होंने बताया कि घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?