लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : हाथी के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 12:54 IST

Open in App

जशपुर, तीन जून छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है।

जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के साहीडांड क्षेत्र के अंतर्गत कुहापानी गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में प्रतिमा तिग्गा (42) की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा तिग्गा बुधवार शाम रेंगले गांव से बांसधार गांव जा रही थी। प्रतिमा के साथ उसकी सात वर्षीय बेटी भी थी। जब दोनों डेगाडेगी नदी को पार करने के बाद कुहापानी गांव के करीब पहुंचे तब एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हाथी ने प्रतिमा को कुचल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। उसकी बच्ची वहां से भागकर गांव चली गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बरामद कर लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथियों का समूह विचरण कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल के भीतर जाने से मना किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान