लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : जंगली हाथियों के हमले में महिला की मौत

By भाषा | Updated: November 30, 2021 15:03 IST

Open in App

धमतरी, 30 नवंबर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई।

धमतरी जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के मगरलोड़ विकासखंड के अंतर्गत भालुचूआ गांव के जंगल में जंगली हाथियों के हमले में कमला बाई कमार (61) की मौत हो गई।

अधिका​रियों ने बताया वन विभाग को जानकारी मिली है कि सोमवार रात भालूचुआ गांव निवासी पतिता कमार (67) और उसकी पत्नी कमलाबाई कमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शराब के नशे में पतिता ने कमला बाई के साथ मारपीट की जिससे नाराज होकर कमलाबाई घर से निकलकर जंगल की ओर चली गई। महिला जब वापस घर आ रही थी तब तीन हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग को जब घटना की जनकारी मिली तब घटनास्थल के लिए दल को रवाना किया गया। वन विभाग ने बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के इस दल ने 28 नवंबर को क्षेत्र के सोनपैरी गांव में धान के फसल को रौंद दिया था।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को मुआवजा राशि देने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने आस-पास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां