लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : महिला ने दो बेटों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 12:39 IST

Open in App

धमतरी (छत्तीसगढ़), 16 दिसंबर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक घर से फंदे से लटका हुआ दो बच्चों और एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने अपने बच्चों की हत्या करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने जिले के बिरेझर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धूमा गांव में एक घर से झरना साहू (26) और उसके दो बेटे सागर (छह) और अक्षय (चार) का शव बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी कि धूमा गांव में दो बच्चों और उनकी मां का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि कमरे में झरना और कुछ दूरी पर दोनों बच्चों का शव फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार घटना के दौरान झरना का पति सब्जी बेचने बाजार गया था। जब वह घर पहुंचा तब उसने पत्नी और बच्चों को फंदे से लटकता हुआ पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि झरना ने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महिला के पति और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?