लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ को पहली खेप में मिलेंगे कोविशील्ड के 3.23 लाख टीके

By भाषा | Updated: January 13, 2021 01:18 IST

Open in App

रायपुर, 12 जनवरी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों के टीकाकरण के लिए कोविशील्ड के तीन लाख से अधिक टीके उपलब्ध कराए जाएंगे।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों के टीकाकरण के लिए टीकों की पहली खेप जल्द पहुंचने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य के सभी जिलों में टीकों के वितरण, परिवहन और भंडारण की व्यवस्था की है। राज्य में 13 जनवरी तक टीका पहुंचने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा पहली खेप में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ के तीन लाख 23 हजार टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये टीके आईसीएमआर द्वारा प्रमाणित हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर विमानतल से राज्य वैक्सीन भंडार तक टीकों के परिवहन के लिए इंसुलेटेड वैक्सीन वेन की व्यवस्था की है। इसमें टीकों को अनुकूल तापमान दो डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस तक रखा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य वैक्सीन भंडार से इंसुलेटेड वैक्सीन वेन के माध्यम से सभी जिलों में टीके भेजे जाएंगे। इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चैन प्वाइंट्स बनाए गए हैं। राज्य में टीकों के सुरक्षित भंडारण और परिवहन के लिए अभी 630 क्रियाशील कोल्ड चेन प्वाइंट और 85 हजार लीटर से अधिक कोल्ड चैन स्पेस उपलब्ध है। इनके साथ ही 81 अतिरिक्त कोल्ड चैन प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। वैक्सीन के परिवहन के लिए 1311 कोल्ड-बॉक्स उपलब्ध हैं। वहीं सीरिंज और अन्य सामग्रियों के भंडारण के लिए राज्य में 360 ड्राई-स्टोरेज भी बनाए गए हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि राज्य में टीकाकरण के लिए 1349 स्थल चिन्हित किए गए हैं जहां कुल दो लाख 67 हजार 399 स्वास्थ्य कर्मियों, राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों तथा सशस्त्र बलों के कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। इन सब की जानकारी कोविन पोर्टल में दी गई है। टीकाकरण के लिए 7116 टीकाकरण कर्मियों को चिन्हित कर इसका प्रशिक्षण दिया गया है। सभी 28 जिलों में 83 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।

ठाकुर ने बताया कि टीकाकरण के बाद किसी भी तरह की प्रतिकूल घटना या आपात स्थिति के प्रबंधन के लिए राज्य स्तर से लेकर टीकाकरण स्थलों तक एईएफआई (एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन) प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है। सभी टीकाकरण केंद्रों को नजदीकी एईएफआई प्रबंधन प्रणाली जैसे मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान और बाद में जैव चिकित्सकीय अपशिष्टों के प्रबंधन के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। सभी कोल्ड चैन प्वाइंट में डीप-पिट और शार्ट-पिट तैयार किया गया है। राज्य में वैक्सीन लॉन्च के लिए 99 केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा