लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का उत्पात: वृद्ध को कुचलकर मार डाला, घरों को पहुंचाया नुकसान

By भाषा | Updated: January 4, 2020 15:04 IST

सिकिरिमा गांव में जंगली हाथी पहुंचा और घरों को तोड़ने लगा। हाथी जब गांव के घरों को नुकसान पहुंचा रहा था तब ग्रामीण वहां से भागने लगे। इस दौरान हाथी ने सोनसाय को कुचलकर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देजशपुर जिले में जंगली हाथी ने वृध्द को कुचलकर कर मार डाला है। ग्रामीणों को जंगली हाथियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी ने वृध्द को कुचलकर कर मार डाला है। हाथी ने यहां तीन घरों को भी क्षति पहुंचाई है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सिकिरिमा गांव में जंगली हाथी ने तीन घरों को क्षति पहुंचाने के बाद ग्रामीण सोनसाय (61 वर्ष) को कुचलकर मार डाला है।

अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के सिकिरिमा गांव में जंगली हाथी पहुंचा और घरों को तोड़ने लगा। हाथी जब गांव के घरों को नुकसान पहुंचा रहा था तब ग्रामीण वहां से भागने लगे। इस दौरान हाथी ने सोनसाय को कुचलकर मार डाला।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सोनसाय के परिजनों को 25 हजार रूपए की सहायता राशि उपलब्ध करा दी है।

उन्होंने बताया कि आठ जंगली हाथियों के एक अन्य दल ने कुनकुरी क्षेत्र के सलिहाटोली गांव में भी जमकर उत्पात मचाया है। वन विभाग के अधिकारी इस संबंध में जानकारी ले रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती उड़ीसा राज्य के जंगलों से जंगली हाथियों का दल यहां के गांवों में उत्पात मचा रहा है। ग्रामीणों को जंगली हाथियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल