लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:17 IST

Open in App

गरियाबंद (छत्तीसगढ़), 16 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में 35 वर्षीय स्थानीय युवक की हत्या कर दी।

गरियाबंद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के आमामोरा गांव में नक्सलियों ने परशुराम भुजिया की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी।

राठौर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बृहस्पतिवार रात पड़ोसी राज्य ओडिशा से हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह आमामोरा गांव पहुंचा और उन्होंने धारदार हथियार से भुजिया की वार करके हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि जब भुजिया के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों को गांव रवाना किया गया तथा शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा बरामद किया है जिसमें नक्सलियों ने भुजिया पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

राठौर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में भी बृहस्पतिवार को नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं