लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:41 IST

Open in App

कोरबा, 29 सितंबर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है।

सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि हाथी के हमले में जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सरहरी गांव निवासी नारायण पावले (35 वर्ष) की मृत्यु हो गई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरहरी गांव निवासी नारायण पावले मंगलवार की देर रात साइकिल पर सवार होकर अन्य गांव से अपने गांव की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में जंगली हाथी से उनका सामना हो गया। बाद में हाथी ने पावले को कुचलकर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के आंदोलन की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे तथा उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। बाद में ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के दल ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजा है। हाथी के हमले में मृत ग्रामीण के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये दी गई है। शेष 5.75 लाख रुपए सभी औपचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में 41 हाथियों के विचरण करने की जानकारी मिली है। गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह