लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, जिलाधिकारी को हटाया गया

By भाषा | Updated: May 23, 2021 12:02 IST

Open in App

रायपुर, 23 मई छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के जिलाधिकारी द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने और उसका मोबाइल फोन फेंकने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलाधिकारी को हटाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘सूरजपुर के जिलाधिकारी रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दु:खद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिलाधिकारी रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।’’

बघेल ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘शासकीय जीवन में किसी भी अधिकारी द्वारा इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। मैं इस घटना से क्षुब्ध हूं। मैं युवक एवं उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूं।’’

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी शर्मा का तबादला संयुक्त सचिव (प्रतीक्षारत) के रूप में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (सचिवालय) में कर दिया है। शर्मा की जगह रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सूरजपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन लागू किया गया है। शर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इस वीडियो में दिख रहा है कि मास्क लगाए एक युवक को पुलिस ने रोका। युवक ने शर्मा को एक कागज और मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान शर्मा ने उसका फोन जमीन पर फेंक दिया।

वीडियो में दिख रहा है कि शर्मा ने बाद में युवक को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां पहुंचे और दो पुलिस कर्मियों ने युवक की डंडे से पिटाई की। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि शर्मा युवक की पिटाई का आदेश दे रहे हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद शर्मा ने इस घटना के लिए माफी मांगी।

पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान अमन मित्तल (23) के रूप में की गई है। उसके खिलाफ लॉकडाउन के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो के वायरल होने के बाद शर्मा की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। लोगों ने उन्हें हटाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की है।

इस बीच आईएएस एसोसिएशन ने शर्मा के इस कृत्य की कड़ी निंदा की है।

एसोसिएशन ने ट्वीट किया, ‘‘ आईएएस एसोसिएशन सूरजपुर के जिलाधिकारी के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। यह अस्वीकार्य है और सेवा एवं सभ्यता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। लोक सेवकों को हमेशा और खासकर इस कठिन समय में समाज के लोगों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल