लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दुर्ग में पुल से नीचे गिरा वाहन; तीन लोगों की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: October 10, 2021 13:55 IST

Open in App

दुर्ग, 10 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) वाहन के पुल से नीच गिर जाने की घटना में दो पैदल राहगीरों और वाहन के चालक की मौत हो गई।

मोहन नगर पुलिस थाने के प्रभारी हितेंद्र वर्मा ने बताया कि यह घटना अंजोरा बायपास रोड पर स्थित उरला गांव के समीप सुबह करीब सात बजे हुई। वाहन में सवार सात अन्य व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि वाहन में सवार लोग पड़ोसी राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ कस्बे में चल रहे नवरात्रि उत्सव के मौके पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर रायपुर लौट रहे थे। साफ तौर पर लगता है कि वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद गाड़ी पुल से नीचे सड़क पर जा गिरी और उस दौरान वहां से गुजर रहे दो लोग इसकी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो