लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः नक्सलियों का आतंक नहीं हो रहा खत्म, हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन सहित दो सुरक्षाबलों की गई जान

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 30, 2018 13:40 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नक्सलियों ने दूरदर्शन के क्रू को निशाना बयाना, जिसमें उसके एक कैमरामैन की मौत हो गई। साथ ही साथ इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर हमला किया है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही साथ दूरदर्शन के एक कैमरामैन की मौत हो गई है। वहीं, दो सुरक्षाबल के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।       

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नक्सलियों ने दूरदर्शन के क्रू को निशाना बयाना, जिसमें उसके एक कैमरामैन की मौत हो गई। साथ ही साथ इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।नक्सल हमले में जान गंवाने वाले दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू को लेकर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा है कि हम कैमरामैन के परिवार के साथ एकसाथ खड़े हैं। हम उनके परिवार का ख्याल रखेंगे। हम उन सभी मीडियाकर्मियों को सलाम करते हैं जो ऐसी खतरनाक स्थितियों में कवरेज के लिए जाते हैं, उनकी बहादुरी याद रहेगी।बता दें, इससे पहले नक्सलियों ने सितंबर के शुरुआत में सुकमा जिले में आईईडी विस्फोट कर दिया था। इस हमले में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

इस संबंध में सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया था कि घटना रबड़ीपारा गांव की थी, जब डीआरजी जवान नियमित तलाशी अभियान पर निकले थे। जैसे ही जवान गांव के करीब पहुंचे थे तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया था, जिसमें चार जवान घायल हो गए थे।

वहीं, इस महीने नक्सलियों ने झारखंड के लोहरदगा में 9 ट्रकों को कथित रूप से जला दिया था। बताया गया था कि 10 नक्सलियों के एक समूह ने 9 ट्रकों में आग लगा दी थी। 

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया