लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: एक महिला नक्सली समेत दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:41 IST

Open in App

कबीरधाम, 23 जून छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला नक्सली समेत दो इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले में सुरक्षा बलों के सामने भोरमदेव एरिया कमेटी के सचिव दिवाकर उर्फ किशन और कमेटी की सदस्य देवे उर्फ लक्ष्मी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिवाकर पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आठ लाख रुपये तथा मध्यप्रदेश शासन की ओर से पांच लाख रुपये (कुल 13 लाख रुपये) का इनाम घोषित था। वहीं देवे पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से दो लाख रूपए तथा मध्यप्रदेश शासन की ओर से तीन लाख रुपये (कुल पांच लाख रुपये) का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने की नौ तारीख को पुलिस को बालाघाट (मध्य प्रदेश) की सीमा से लगे जंगल में संदिग्ध महिला-पुरुष के संबंध में जानकारी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस दल को क्षेत्र में रवाना किया गया। दल जब वहां पहुंचा तब दोनों वहां से भागने लगे। बाद में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई तब उन्होंने अपना परिचय दिया। पूछताछ बाद दोनों नक्सलियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय लाया गया तथा उनका कोविड-19 परीक्षण कराया गया। दोनों के संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर उनका इलाज कराया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया और नक्सलियों द्वारा छिपाए गए दस लाख रुपये नगद, बारूदी सुरंग और अन्य सामान की जानकारी दी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दोनों नक्सलियों ने पुलिस के सामने औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए