लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : एक इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: March 25, 2021 14:31 IST

Open in App

बीजापुर, 25 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को जिले में सुरक्षा बलों के सामने माओवादी संगठन में सेक्शन डिप्टी कमाण्डर डोडी वेल्ला उर्फ सुरेश (35 वर्ष) और महिला नक्सली सुदरी मोडियाम (23 वर्ष) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली डोडी वेल्ला पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार तथा प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली बीजापुर जिले के गंगालूर तथा तर्रेम थाना क्षेत्र के निवासी हैं, लेकिन उन्होंने राज्य के बाहर गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) और ओडिशा क्षेत्र के माओवादी संगठन में कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली वेल्ला के खिलाफ ओडिशा में पुलिस दल पर हमला, हथियारों की लूट और अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10-10 हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos