लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : भ्रामक और आधारहीन खबर छापने के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 12:53 IST

Open in App

रायपुर, 26 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस विधायकों की शिकायत पर भ्रामक और आधारहीन खबर प्रकाशित करने के आरोप में स्थानीय वेब पोर्टल के दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पुलिस ने रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृहस्पत सिंह और रायपुर नगर (उत्तर) क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा की शिकायत पर सोमवार को पत्रकार मधुकर दुबे और उनके सहायक अविनाश पल्लीवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 24 तारीख को कांग्रेस विधायक सिंह ने तथा 25 तारीख को जुनेजा ने पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक और आधारहीन खबर छापने तथा जबरन उगाही करने की कोशिश के आरोप में पुलिस में शिकायत की थी। विधायकों की शिकायत पर पुलिस ने पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पत्रकारों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह