लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: गरियाबंद में आगंतुकों की रक्षा करेगी ‘पर्यटक पुलिस’

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:44 IST

Open in App

गरियाबंद ,एक अगस्त छत्तीसगढ़ पुलिस ने गरियाबंद जिले में ‘पर्यटक पुलिस’ की अवधारणा पेश की है जो सप्ताहांत में जिले के प्रसिद्ध स्थलों पर आने वाले लोगों को सुरक्षा मुहैया कराएगी।

अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने शनिवार को इस पहल की शुरुआत की,जिसके तहत एक पुलिस दल को जाटमाई धाम में तैनात किया गया। यह स्थान राजधानी रायपुर से 90 किलोमीटर दूर है और देवी जाटमाई के मंदिर और जलप्रपात के लिए मशहूर है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि ‘पर्यटक पुलिस’ शाखा में 28 सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे। जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल जाटमाई धाम, घटरानी मंदिर, राजीव लोचन मंदिर और चिंगरापागर जलप्रपात में पुलिसकर्मियों के चार दल तैनात किए जाएंगे। इन दलों में सात पुलिसकर्मी होंगे।

उन्होंने बताया कि सप्ताहांत में यहां आने वालों की भीड़ को देखते हुए शनिवार और रविवार को इन जगहों पर पीले रंग की टी-शर्ट पहने सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि ये दल आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और किसी भी अप्रिय स्थिति में उनकी मदद करेगा।

उन्होंने बताया कि इन चार प्रमुख स्थलों पर एक पर्यटक सहायता डेस्क भी स्थापित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह