लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:18 IST

Open in App

कोरबा, 13 जुलाई छत्तीसगढ़ के जांजगीर—चांपा जिले में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

जांजगीर—चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बोरसी गांव निवासी धनंजय चंद्रा (18 वर्ष) और उसके चचेरे भाई विकेश चंद्रा (22 वर्ष) तथा मीनू चंद्रा (19 वर्ष) की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार शाम बोरसी गांव निवासी तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से बिर्रा गांव गए थे। उन्होंने बताया कि जब तीनों देर शाम अपने गांव बोरसी लौट रहे थे तब किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए और चक्का जाम करने का प्रयास करने लगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल के समझाने पर ग्रामीण वहां से हटे। बाद में पुलिस दल ने शवों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos