लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : सुकमा में सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों की मृत्यु

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:11 IST

Open in App

सुकमा (छत्तीसगढ़), सात दिसंबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मियों को कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार उप निरीक्षक अथनासियुस मिंज (61), प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम (52) और आरक्षक सोमनाथ मरकाम (32) की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लाइन में पदस्थ तीनों पुलिसकर्मी रविवार को शाम करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से शहर से पुलिस लाइन जा रहे थे। इस दौरान जब वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप ​महानिरीक्षक कार्यालय के करीब पहुंचे तब एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उप निरीक्षक मिंज की मौके पर ही मौत हो गई तथा रघुनाथ मरकाम और सोमनाथ मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया ​कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और जवान घटनास्थल पहुंच गए और उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर भेजा। उन्होंने बताया कि जगदलपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान प्रधान आरक्षक रघुनाथ मरकाम की मृत्यु हो गई। वहीं, रायपुर ले जाते समय आरक्षक सोमनाथ मरकाम की भी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार चालक घुरउ राम राणा (40) को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां