लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : पुलिसकर्मी की हत्या में वांछित नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने समर्पण किया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:41 IST

Open in App

रायपुर, चार जुलाई छत्तीसगढ़ के बस्तर डिविजन के दो जिलों में रविवार को तीन नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण किया जिनमें से एक 2015 में दंतेवाड़ा में हुए विस्फोट के मामले में वांछित था। हमले में पाच पुलिसकर्मी मारे गए थे।

पुलिस ने आज बताया कि भीमा मंडावी (41) और जोगा मंडावी (31) ने दंतेवाड़ा जिले में जबकि पुनेम राजेश (21) ने बस्तर में पुलिस के समक्ष समर्पण किया।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जोगा मंडावी पर 2015 में दंतेवाड़ा के चोलनार में आईईडी की मदद से बारुदी सुरंग में विस्फोट करने के मामले में कथित रूप से संलिप्त होने का आरोप है। हमले में पुलिस के पांच जवान मारे गए थे जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारी ने बताया कि भीमा मंडावी पर पिछले साल गुमियापाल गांव में पुलिसकर्मियों के परिवारों को धमकी देने, मवेशियों, अनाज और अन्य चीजें लूटने में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि दोनों गैर कानूनी संगठन भाकपा (माओवादी) की मिलिशिया के सक्रिय सदस्य थे।

अधिकारी के अनुसार, दोनों नक्सलियों का दावा है कि वे पुलिस के पुनर्वास कार्यक्रम ‘लोन वराटू’ (घर वापसी) से प्रभावित हैं और माओवाद की ‘‘खोखली’ विचाराधारा से निराश होकर मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

इसबीच, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में समर्पण करने वाला राजेश 2016 में प्रतिबंधित समूह में शामिल हुआ था और कांगेड़घाटी एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था। वह संगठन के सचिव का गनमैन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर