लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: रोगी ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 20:50 IST

Open in App

रायपुर, 28 अप्रैल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड के लक्षण वाले मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एम्स में देर रात दिलीप कुमार (26) ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलौदाबाजार क्षेत्र के निवासी दिलीप को इस महीने की 26 तारीख को एम्स में भर्ती कराया गया था। दिलीप को बुखार था इसलिए उसे उस वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान ही मंगलवार-बुधवार की देर रात दिलीप ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

इधर, एम्स ने एक बयान जारी कर बताया है कि 26 अप्रैल को कोविड-19 के लक्षणों वाले बलौदाबाजार के एक 26 वर्षीय पुरुष मरीज को भर्ती किया गया था। उसे 27 और 28 अप्रैल की रात्रि को एनआईवी पर रखा गया था। इस दौरान मरीज की पत्नी और अन्य स्टाफ भी वहां मौजूद था। 27 अप्रैल की मध्यरात्रि के बाद लगभग 2.30 बजे रोगी ने डी ब्लॉक की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

एम्स ने बताया है कि घटना के बाद मरीज की तत्काल चिकित्सा शुरू की गई लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। वहीं मरीज की पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन एम्स के स्टाफ के प्रयासों से उसे रोक लिया गया।

एम्स द्वारा जारी बयान के मुताबिक मरीज की कोविड-19 रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं की गई है। मरीज के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि एम्स रायपुर में मरीजों को आत्महत्या की मानसिकता से बचाने के लिए कई उपाय अपनाए गए हैं। इसमें इस प्रकार के मरीजों को चिन्हित कर उनकी निगरानी करने, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग प्रदान करने, ऐसे मरीजों के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती और एम्स के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध खुली खिड़कियों को जाली से ढंकने तथा नुकीली वस्तुओं को उनसे दूर रखने के उपाय शामिल हैं।

इसके साथ ही मरीजों को रचनात्मक कार्य करने और अपने परिजनों से वीडियो कॉल करने की सुविधा भी प्रदान की गई है।

बयान में कहा गया है कि इन उपायों की मदद से पिछले तीन माह में छह आत्महत्या के प्रयासों को रोका जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे