लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले नक्सलियों ने बिछाई बारूदी सुरंग, विस्फोट में बीएसएफ का एक जवान शहीद

By भाषा | Updated: November 11, 2018 13:41 IST

छत्तीगसढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों और राजनांदगांव जिले के 18 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार 12 नबंवर को मतदान होगा।

Open in App

रायपुर, 11 नवंबर (भाषा): छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल का एक उपनिरीक्षक शहीद हो गया, वहीं मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। राज्य में चुनाव सुरक्षा के नोडल अधिकारी दीपांशु काबरा ने रविवार को यहां भाषा को बताया कि बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से उप निरीक्षक महेंद्र सिंह शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएफ के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब कटटाकाल और गोमे गांव के मध्य में था, तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

इधर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बस्तर के बीजापुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मार गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के बेदरे थाना क्षेत्र में एसटीएफ का एक दल गश्त पर था। दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां काली वर्दी में एक नक्सली का शव, एक बंदूक और अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में और अधिक जानकारी ली जा रही है।

छत्तीगसढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों और राजनांदगांव जिले के 18 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार 12 नबंवर को मतदान होगा। वहीं 72 अन्य सीटों के लिए 20 नवंबर को मत डाले जाएंगे। क्षेत्र में नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है तथा पिछले 15 दिनों में वह तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ चुनावसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल