लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : नदी के रास्ते गांजा की तस्करी, 88 किलोग्राम गांजा जब्त

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:30 IST

Open in App

महासमुंद (छत्तीसगढ़), 10 जुलाई जिला पुलिस ने नदी के रास्ते गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 88 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस फरार तस्कर की तलाश कर रही है।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले की जोंक नदी से गांजा तस्करी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर 88 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि, आरोपी तस्कर देवलाल बरिहा (35) फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रात में जोंक नदी के रास्ते गांजा की तस्करी होनी है। सूचना मिलने के बाद सायबर सेल और बुंदेली चौकी के पुलिस दल को रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस दल ने वहां संदिग्ध गतिविधियां देखीं और संदिग्धों को पहले नदी पार करने दिया। बाद में गांजा डम्प कर रखने वाले स्थान को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान आरोपी तस्कर देवलाल बरिहा ने पुलिस दल को देख लिया और गांजा की बोरी नदी में फेंककर भागने लगा और नदी में कूद गया। पुलिस दल ने उसे पकड़ने के लिए नदी में छलांग लगायी लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से 88 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत 17 लाख 60 हजार रुपए आंकी गयी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क मार्ग और रेल मार्ग पर लगातार कार्यवाही होने के कारण तस्कर नदी के मार्ग का प्रयोग कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए