लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:48 IST

Open in App

रायगढ़, 28 जून छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं और एक बालिका की मौत हो गई। इस हादसे में लगभग 20 अन्य लोग घायल हुए हैं।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि जिले के धमरजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसरिंगा गांव के करीब ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पिकअप में सवार मथुराबाई राठिया (45), बिलासोबाई राठिया (60), देवला बाई राठिया (50), बालमती राठिया (65), केशरी बाई (40) और सोनम राठिया (14) की मौत हो गई है तथा लगभग 20 अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं।

सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज गांव निवासी राठिया परिवार के सदस्य पिकअप वाहन में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे। जब उनका वाहन सिसरिंगा गांव के करीब पहुंचा तब ट्रक से टकरा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हादसे में पिकअप वाहन सवार चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक और खलासी फरार हैं। वहीं, पिकअप वाहन का चालक घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित