लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में छह जवान घायल, दो गंभीर

By भाषा | Updated: March 21, 2020 20:18 IST

चिंतागुफा थाना क्षेत्र के मिनपा गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है जिसमें छह जवान घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुकमा जिले में नक्सली हमले में छह जवान घायल हो गए हैं।घायलों में से दो की हालत गंभीर है तथा चार अन्य जवानों को सामान्य चोटें आई है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में छह जवान घायल हो गए हैं। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में चिंतागुफा थाना क्षेत्र के मिनपा गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है जिसमें छह जवान घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है तथा चार अन्य जवानों को सामान्य चोटें आई है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एसटीएफ और डीआरजी का दल गश्ती पर था। दल जब मिनपा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक गोलबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो