लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:03 IST

Open in App

रायपुर, 25 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते वायरल-रोधी दवा रेमडेसिविर की उच्च मांग के बीच छत्तीसगढ़ में इस दवा की कालाबाजारी के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि एक मामले में गुप्त सूचना के आधार पर रायपुर पुलिस की साइबर सेल ने राहुल गोयादनी (28) को पकड़ा और उससे पूछताछ के बाद रेमडेसिविर की कालाबाजारी में शामिल गिरोह के आयुष माहेश्वरी (25), कमलेश रत्लानी (32) और सुमित कुमार मोटवानी (27) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों के कब्जे से रेमडेसिविर की सात शीशियां, 1.38 लाख रुपये नकदी और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपी इन शीशियों को 25,000 रुपये प्रति शीशी की दर से बेचना चाहते थे।

वहीं, दूसरे मामले में साइबर सेल ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोप में रायपुर निवासी रोहित क्षेत्रपाल और वैभव साहू को रेमडेसिविर की दो शीशियों के साथ गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र