लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सात इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: November 16, 2019 18:20 IST

पुलिस अधिकारयों ने बताया कि नक्सली रंजीता ओयाम उदन्ती एलओएस की सदस्य है। उस पर एक लाख रूपए का इनाम है। रंजीता पुलिस दल पर गोलीबारी की घटना में शामिल रही है। वहीं राजकुमारी यादव गंगालूर एरिया कमेटी में चेतना नाट्य मंच की अध्यक्ष है। वह पुलिस दल पर हमले की घटना में शामिल रही है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सात इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष सात माओवादियों रामजी उर्फ बिच्चेम कारम (24 ), लखमु मोडि़याम (32), लक्खू तेलाम (28), संगीता मोडि़यामी (25), रंजीता ओयाम (23), राजकुमारी यादव (26) और हुंगा पोडि़यामी (24) ने आत्समर्पण किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों ने नक्सली जीवन शैली से त्रस्त होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर नक्सलवाद छोडने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नक्सली रामजी उर्फ बिच्चेम कारम उदन्ती एलओएस का डिप्टी कमांडर है। उस पर तीन लाख रूपए का इनाम है। वह पुलिस दल पर हमले की घटना में शामिल रहा है।

पुलिस अधिकरियों ने बताया कि लखमु मोडि़याम प्लाटून नंबर दो का डिप्टी कमांडर है। उस पर तीन लाख रूपए का इनाम है। वह वर्ष 2006 में मुरकीनार की घटना में, सागमेटा फायरिंग की घटना में, 2007 में रानीबोदली की घटना में तथा मोदकपाल पुलिस दल पर गोलीबारी की घटना में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि लक्खू तेलाम नेशनल पार्क एरिया प्लाटून नंबर दो का सदस्य है। उस पर दो लाख रूपए का इनाम है। वह एक ग्रामीण की हत्या में तथा 2007 में रानीबोदली घटना में शामिल रहा है। वहीं संगीता मोडि़यामी प्लाटून नंबर दो की सदस्य है तथा उस पर दो लाख रूपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारयों ने बताया कि नक्सली रंजीता ओयाम उदन्ती एलओएस की सदस्य है। उस पर एक लाख रूपए का इनाम है। रंजीता पुलिस दल पर गोलीबारी की घटना में शामिल रही है। वहीं राजकुमारी यादव गंगालूर एरिया कमेटी में चेतना नाट्य मंच की अध्यक्ष है। वह पुलिस दल पर हमले की घटना में शामिल रही है।

उन्होंने बताया कि हुंगा पोडि़यामी जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर है। उस पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित है। वह सरपंच की हत्या और पुलिस दल पर हमले की घटना में शामिल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण करने पर उन्हें उत्साहवर्धन के लिए राज्य शासन द्वारा दस- दस हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी गई है। वहीं उन्हें राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत और अन्य सुविधा और लाभ दिया जाएगा। 

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है