लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: टी एस सिंहदेव के करीबी नेता के साथ भाषण देने के दौरान धक्का-मुक्की

By भाषा | Updated: October 24, 2021 22:53 IST

Open in App

जशपुर, 24 अक्टूबर कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के भीतर मतभेद रविवार को एक बार फिर खुलकर तब सामने आए, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के समर्थक माने जाने वाले एक नेता को जशपुर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कथित तौर पर भाषण देने से रोका गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव सप्तगिरी उलाका के अलावा अन्य नेता भी मौजूद थे।

कथित घटना के एक वीडियो में जशपुर जिले के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल मंच से समारोह को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अचानक एक अन्य नेता इफ्तिखार हसन, अग्रवाल से माइक छीनने की कोशिश करते और उन्हें धक्का देते नजर आ रहे हैं। यह सम्मेलन रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित जशपुर कस्बे के एक सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया था।

अग्रवाल ने कहा कि जब उन्होंने अपने भाषण के दौरान कथित सत्ता-साझा समझौते के अनुसार टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री के रूप में पदोन्नत करने में देरी पर सवाल उठाया तो हसन और अन्य लोगों ने कथित रूप से उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की।

अग्रवाल ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ''2013 से 2018 के अंत तक जशपुर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मैंने जिले में पार्टी के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। 2018 के विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने भाजपा से जिले की तीनों सीटें- पत्थलगांव, जशपुर और कुंकुरी को छीन लिया। पार्टी की जीत की तमाम कोशिशों के बावजूद विधानसभा चुनाव के बाद मुझे जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया।''

इस बीच, हसन ने अग्रवाल के आरोपों को खारिज किया है। वहीं, भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने भी घटना का कथित वीडियो साझा कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल