लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सपा नेता संतोष पुनेम को मार डाला

By भाषा | Updated: June 19, 2019 15:02 IST

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि पुनेम का शव मरीमल्ला पहाड़ी के पास पड़ा हुआ है तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल से शव लेकर रवाना हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल से शव लेकर रवाना हो गया है।वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पुनेम ने बीजापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के एक नेता को मार डाला। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के इलमिडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरीमल्ला गाँव के करीब नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के नेता संतोष पुनेम की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुनेम क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करता था। मंगलवार शाम को नक्सलियों ने पुनेम का अपहरण कर लिया था। आज सुबह उसका शव मिलने की खबर मिली। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि पुनेम का शव मरीमल्ला पहाड़ी के पास पड़ा हुआ है तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल से शव लेकर रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पुनेम ने बीजापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर नक्सलियों के हमले जारी है।

इस वर्ष नौ अप्रैल को नक्सलियों ने पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट कर क्षेत्र के विधायक के वाहन को उड़ा दिया था। इस हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार पुलिस जवानों की मृत्यु हो गई थी।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया