लाइव न्यूज़ :

पहले चरण के टीकाकरण के लिए टीका पहुंचा छत्तीसगढ़

By भाषा | Updated: January 13, 2021 16:14 IST

Open in App

रायपुर, 13 जनवरी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण के लिए ’कोविशील्ड’ के तीन लाख से अधिक टीके बुधवार को पूना से रायपुर पहुंच गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस का टीका एक विमान से आज दोपहर बाद एक बज कर 40 मिनट पर यहां पहुंचा ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि टीकों के रायपुर पहुंचने के बाद उसे पूरी सुरक्षा में शहर के शास्त्री चौक स्थित राज्य टीका भंडार तक पहुंचाया गया।

शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में राज्य को कोविशील्ड के 3.23 लाख टीके मिले हैं।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में राज्य के 2,67,399 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। राज्य में टीकाकरण के लिए 1349 स्थल चिन्हित किए गए हैं।

शुक्ला ने बताया कि हांलाकि पहले राज्य के 99 टीकाकरण स्थल में 16 जनवरी से टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होगा।

अधिकारी ने बताया कि राज्य टीका भंडार से प्रदेश के सभी जिलों में ये टीके भेजे जाएंगे। इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चैन प्वाइंट्स बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार तक 2,90,813 कोरोना वायरस संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि राज्य में 279236 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 3517 मरीजों की मृत्यु हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!