लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के रायपुर में अस्पताल में लगी आग, 5 लोगों की मौत, कोरोना मरीज भी थे भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2021 08:01 IST

छत्तीसगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार देर शाम लगी आग में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। इस अस्पताल में कोरोना के 34 मरीज भी भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के रायपुर में अस्पताल में लगी आग, 34 कोरोना मरीज भी थे यहां भर्तीकई मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है, एक मरीज की जलने से और चार अन्य की दम घुटने से मौतमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृत मरीजों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक अस्पताल में आग लगने के बाद कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद आपात स्थिति में कई मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां कोरोना मरीज भी भर्ती थे। घटना शहर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में स्थित राजधानी अस्पताल की है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि आईसीयू में शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना के बारे में पुलिस अधिकारी तारकेश्वर पटेल ने बताया, 'इस घटना में पांच लोगों की जान चली गई है। अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर शाम हुई। आग लगने की घटना की जांच की जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इस घटना में एक मरीज की जलने से तथा चार अन्य मरीजों की दम घुटने से मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि राजधानी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित 34 मरीज भर्ती थे। जिस वार्ड में आग लगी उस वार्ड में नौ मरीजों को रखा गया था।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक जताया है और मृत मरीजों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान