लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में प्रेशर बम में विस्फोट, दो जवान घायल

By भाषा | Updated: September 30, 2021 12:46 IST

Open in App

बीजापुर, 30 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान घायल हो गए हैं।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरकीनार और चिन्नेकड़ेपाल गांव के मध्य प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 170 वीं बटालियन के दो जवान सन्नीदुल इस्लाम और के बालकृष्ण घायल हो गए हैं।

सुंदरराज ने बताया कि मोदकपाल थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। गश्त के दौरान ही जवानों का पैर प्रेशर बम पर पड़ा और उसके फटने से दोनों जवान घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं