लाइव न्यूज़ :

छत्तीगसगढ़: बीजापुर में प्रेशर बम विस्फोट, CRPF का एक जवान घायल

By भाषा | Updated: November 22, 2019 11:28 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तर्रेम गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 168वीं बटालियन का जवान मुन्ना कुमार घायल हो गया।

पटेल ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब तर्रेम गांव के जंगल में था तब जवान का पैर प्रेशर बम के ऊपर पड़ गया और इससे बम में विस्फोट हो गया।

 

इस घटना में वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है