लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में स्थानीय लोगों के लिए पुलिस ने साप्ताहिक बाजार शुरू किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:48 IST

Open in App

रायपुर, 26 दिसंबर छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में पुलिस ने एक साप्ताहिक बाजार शुरू किया है। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों से जोड़कर नक्सलवाद से मुकाबला करना और उन ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुंचाना है जिन्हें दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के बाद शनिवार को एक पुलिस शिविर के पास कदमेता गांव में साप्ताहिक बाजार शुरू किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, जगदलपुर और नारायणपुर के बीच स्थित कदमेता का यह बाजार करीब दो दर्जन से ज्यादा गांवों की जरूरत को पूरा करेगा और ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मुहैया कराएगा।’’

उन्होंने बताया कि कदमेता अबूझमाड़ इलाके में स्थित है, जो नारायणपुर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर है। जायसवाल ने कहा कि इस जगह ग्रामीणों ने साप्ताहिक बाजार शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की थी लेकिन नक्सलियों के दबाव और खतरे की वजह से इस योजना को छोड़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले, लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए भी करीब 30 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को यह बाजार लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां