लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: टीकाकरण के प्रमाण पत्र में मुख्यमंत्री की फोटो, विपक्ष ने जताया ऐतराज

By भाषा | Updated: May 22, 2021 23:10 IST

Open in App

रायपुर, 22 मई छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के दौरान दिये जाने वाले प्रमाण पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर लगाई जा रही है, जिसका राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने विरोध किया है।

भाजपा ने जहां सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर टीकाकरण के बजाय फोटो प्रचार पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि जब राज्य सरकार इस आयु वर्ग में टीकाकरण का खर्च वहन कर रही है तब वह प्रमाणपत्रों पर अपने मुख्यमंत्री की फोटो का उपयोग क्यों नहीं कर सकती है।

राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष की श्रेणी में टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए अपना पोर्टल 'सीजी टीका' बनाया है। जिन लोगों ने इस पर पंजीकरण किया है, उन्हें मुख्यमंत्री बघेल की तस्वीर के साथ डिजिटल प्रमाण पत्र मिल रहे हैं।

इस पोर्टल में उन लोगों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है।

प्रमाण पत्र में मुख्यमंत्री की फोटो को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार 18 से 44 वर्ष की श्रेणी में लोगों के टीकाकरण का खर्च वहन कर रही है इसलिए यह केंद्र का कार्यक्रम नहीं रह गया है। जब यह राज्य का कार्यक्रम बन गया है तो प्रमाण पत्र पर राज्य के मुख्यमंत्री की फोटो होने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

सिंहदेव ने कहा कि केंद्र 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए धन मुहैया करा रहा है। इस श्रेणी के लोगों को जारी किए गए प्रमाण पत्र कोविन पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ जारी किए गए हैं।

इधर, भाजपा ने राज्य सरकार पर लोगों का टीकाकरण के बजाय फोटो प्रचार पर अधिक ध्यान देने का आरोप लगाया है।

राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश केंद्र के ऐप का उपयोग कर रहा है। यह ऐप अच्छा काम कर रहा है। लेकिन सिर्फ फोटो के लिए राज्य सरकार ने अपना ऐप लॉन्च किया है। यह भी सवालों के घेरे में है कि क्या राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र विदेश यात्रा के लिए पात्र होंगे।

अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?