लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Panchayat Chunav 2020: छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान कल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 18:26 IST

Chhattisgarh Panchayat Chunav 2020: पहले चरण के मतदान में  57 जनपद पंचायतों के 12 हजार 484 मतदान केन्द्रों में आयोजित होने है। इसके लिए मतदान दल रवाना हो चुकी है।

Open in App

छत्तीसगढ़ पंचायत निकायों के लिए कल पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। छत्तीसगढ़पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के मतदान में  57 जनपद पंचायतों के 12 हजार 484 मतदान केन्द्रों में आयोजित होने है। इसके लिए मतदान दल रवाना हो चुकी है। 

बता दें कि चुनावों की घोषणा के साथ ही 27 जिला पंचायतों, 146 जनपद पंचायतों और 11,664 ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। राज्य में पंचायत आम निर्वाचन के तहत एक लाख 60 हजार 725 वार्ड पंच, 11 हजार 664 सरपंच, दो हजार 979 जनपद पंचायत सदस्य और 400 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।

इसके लिए राज्य भर में 29 हजार 525 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। पंचायत निर्वाचन के दौरान कुल एक करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मालूम हो कि राज्य के तीन चरणों में होने वाले मतदान के दौरान पहले चरण में 28 जनवरी 2020 को 57 जनपद पंचायतों के 12 हजार 484 मतदान केन्द्रों में, दूसरे चरण में 31 जनवरी 2020 को 36 जनपद पंचायतों के छह हजार 289 मतदान केन्द्रों में तथा तीसरे चरण में तीन फरवरी 2020 को 53 जनपद पंचायतों के दस हजार 714 मतदान केन्द्रों में वोट डाले जाएंगे। 

सुव्यस्थित रूप से निर्वाचन संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा एक हजार 520 क्लस्टर बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि तीनों चरणों की अधिसूचना 30 दिसंबर, 2019 को जारी की जाएगी, जिसके साथ नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। तीनों चरणों के लिए नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि छह जनवरी की थी। तीनों चरणों के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ जनवरी थी। अधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चरण में मतदान समाप्त होने के बाद जल्द ही संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़पंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतजनगणना-एसआईआर बहाना?, लाखों उम्मीदवार को लगेगा झटका, पंचायत चुनाव नहीं?, 26 मई 2026 को खत्म हो रहा कार्यकाल

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी