लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: June 18, 2021 13:02 IST

Open in App

रायपुर, 18 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले के दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदामेटा और पयारभाठ गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों को बस्तर और सुकमा जिले के सरहदी क्षेत्र चांदामेटा, पटेलपारा, गदमेपारा, अण्डालपारा, तुलसी डोंगरी, पयारभांट और आसपास के क्षेत्र में दरभा डिवीजन के कांगेरघाटी एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, जिला पुलिस बल (सुकमा) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 80वीं और 227वीं वाहिनी के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे जब सुरक्षा बल के जवान चांदामेटा और पयारभांट गांव के मध्य जंगल में थे तब नक्सलियों ने बस्तर डीआरजी के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां वर्दीधारी एक महिला नक्सली का शव, एक एके-47 राइफल, दो पिस्तौल, 12 बोर की बंदूक, और भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल