लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत, नौ अन्य घायल

By भाषा | Updated: October 5, 2021 01:05 IST

Open in App

बिलासपुर, चार अक्टूबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मृत्यु हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो छात्रों की हालत गंभीर है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत मचखंडा गांव के एक स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र शिवम् साहू (11) की मौत हो गई तथा आलिया (11), चेतन यादव (11), अंजलि मरावी (11), रचना गन्धर्व (11), सायरा बानो (11), सोमराज गोड़ (13), प्रदीप यादव (14), मिथिलेश केवट (17) और भूपेंद्र साहू (15) घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर सीपत क्षेत्र के मचखंडा गांव के अय्यूब खान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के दौरान जब छात्र भोजन कर रहे थे तब वहां अचानक बारिश के साथ ओले बरसने लगे। इस दौरान छात्र खिड़की से बारिश देख रहे थे तब वहां तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी।

उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आए 10 बच्चे वहीं गिर पड़े। बच्चों को सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां इलाज के दौरान शिवम साहू की मौत हो गई। बाद में अन्य नौ घायल बच्चों को बिलासपुर शहर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायल छात्रों में से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां