लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ के बाद एक इनामी नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:20 IST

Open in App

सुकमा (छत्तीसगढ़), दो अगस्त राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गादीरास थाना क्षेत्र के पोरदेम—रूबीमेटा गांव में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने मिलिशिया कमांडर मड़कम नंदा उर्फ नरेंद्र (25) को गिरफ्तार किया। उसपर एक लाख रुपए का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान में रविवार को गादीरास थाना क्षेत्र के पोरदेम और मनकापाल गांव रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि टीम जब पोरदेम और रूबीमेंटा गांव के बीच पहुंची, नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई के बाद करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। सुरक्षा बलों को तलाशी के दौरान एक चरमपंथी मौके पर छुपा हुआ मिला।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली ने पूछताछ में बताया कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में विस्फोटक छुपाकर रखा गया है। उसकी निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने एक टिफिन बम, चार इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और लगभग 100 मीटर बिजली का तार बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली नंदा के खिलाफ 2020 में गादीरास थाना क्षेत्र में पुलिस दल पर हमला करने सहित अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि नंदा के खिलाफ फुलबगड़ी, गादीरास और दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल