लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: July 1, 2021 13:27 IST

Open in App

रायपुर, एक जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इलंगनार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि पिछले महीने की 18 तारीख को सुरक्षा बलों ने बस्तर जिले के चांदामेटा क्षेत्र में एक महिला नक्सली को मार गिराया था। मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली घायल हुए थे। तब नक्सली अपने घायल साथियों को वहां से निकालने में कामयाब हो गए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल क्षेत्र में खोजी अभियान पर था तथा घायल नक्सलियों की खोज की जा रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि नक्सली अपने घायल साथियों को बस्तर के कांगेर घाटी क्षेत्र से दंतेवाड़ा के कटेकल्याण क्षेत्र लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद सुरक्षा बलों को क्षेत्र में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बलों के जवान इलंगनार गांव के जंगल में पहुंचे तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सुंदरराज ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया।

बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान माड़वी जोगा के रूप में हुई है। नक्सली जोगा कटेकल्याण एरिया कमेटी के अंतर्गत प्लाटून नंबर 26 का सेक्शन कमांडर था। उसके सर पर तीन लाख रुपए का इनाम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट