लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बस्तर जिले में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते अधिकारी और सहायक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2019 01:37 IST

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक मनीष शर्मा ने शुक्रवार को यहां बताया कि ब्यूरो की टीम ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में कार्रवाई कर नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के प्रभारी उप संचालक देवेश कुमार बघेल और सहायक ग्रेड-तीन अब्दुल रऊफ खान को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारी और सहायक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।कोंडागांव जिले के निवासी लेख राम देवांगन की कोण्डागांव में लगभग 4.5 एकड़ भूमि है। देवांगन इस भूमि में आवासीय कॉलोनी का निर्माण कर रहा था।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारी और सहायक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक मनीष शर्मा ने शुक्रवार को यहां बताया कि ब्यूरो की टीम ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में कार्रवाई कर नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के प्रभारी उप संचालक देवेश कुमार बघेल और सहायक ग्रेड-तीन अब्दुल रऊफ खान को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

शर्मा ने बताया कि कोंडागांव जिले के निवासी लेख राम देवांगन की कोण्डागांव में लगभग 4.5 एकड़ भूमि है। देवांगन इस भूमि में आवासीय कॉलोनी का निर्माण कर रहा था। देवांगन ने इसके लिए स्वीकृत अभिन्यास के नवीनीकरण के लिए आवेदन दिया था।

जब उसने जगदलपुर में नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से संपर्क किया तब बघेल और रऊफ खान ने देवांगन से दो लाख रुपए मांगे। बाद में अधिकारी और सहायक एक लाख रुपए लेने के लिए तैयार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि देवांगन ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की। इसके बाद ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को बघेल और खान को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos