लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह LIVE: भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, देखें सूची

By धीरज पाल | Updated: December 25, 2018 11:18 IST

Chhattisgarh Oath Ceremony updates bhupesh baghel congress cabinet

Open in App

छत्तीसगढ़ के राजभवन में भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल का विस्तार जारी है। छत्तीसगढ़ शपथ समारोह में भूपेश बघेल के  विधायक मंत्री शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों राजभवन में पद की शपथ दिलाएंगी। बता दें कि इन मंत्रियों के पदों का निर्णय होगा। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण की पल-पल की अपडेट्स... 

- वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवींद्र चौबे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है।- प्रतापपुर से विधायक चुने गए प्रेमसाय सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।- 

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आज विधायक रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जय सिंह अग्रवाल, शिव डहरिया, महिला विधायक अनिला भेड़िया, रुद्र गुरु, प्रेमसाय सिंह टेकाम और उमेश पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली। सभी ने हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली।राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भूपेश बघेल ने इस महीने की 17 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नए मंत्रियों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि बघेल ने साफ किया था कि उनके मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों को जगह दी जाएगी। यही कारण है कि पहली बार चुने गए विधायकों को इसमें जगह नहीं दी गई है। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी ने 15 सीटों पर तथा पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ :जे: और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने सात सीटों पर जीत हासिल की है।मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं