Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: सभी 10 नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, विधानसभा, लोकसभा के बाद निकाय चुनाव में कांग्रेस पस्त
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2025 17:41 IST2025-02-15T13:50:34+5:302025-02-15T17:41:12+5:30
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की प्रक्रिया सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों से शुरू हुई, इसके बाद 9:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई थी।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: छत्तीसगढ़ शहरी निकाय के बहुप्रतीक्षित नतीजे शनिवार (15 फरवरी) को घोषित हो रहे हैं। राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में हुए मतदान में 72.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सूपड़ा साफ करते हुए महापौर के सभी 10 पदों पर जीत हासिल की। लोकसभा, विधानसभा के बाद नगर निकाय में कांग्रेस का बुरा हाल है। धमतरी पर रामू मोहरा जीत और 34085 वोट मिले।
रायपुर नगर निगम से महापौर बनने पर श्रीमती मीनल चौबे जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं #खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/3p8hg1eC0c
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
पार्लियामेंट से पंचायत तक #खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/Dh1VxwY1bi— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
रायगढ़ नगर निगम से महापौर बनने पर जीवर्धन चौहान जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं #खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/Aeyvh4adTG
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
कुशासन के रावण का अंत हुआ।#खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/GQhrhSUwSm— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
अंबिकापुर नगर निगम से महापौर बनने पर श्रीमती मंजूषा भगत जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं pic.twitter.com/p9pWm4Csb2
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
घर-घर भाजपा
हर घर भाजपा #खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/jzqX5lE0QZ— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
राजनांदगांव नगर निगम से महापौर सीट पर मधुसूदन यादव ने जीत हासिल की है। जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद पर संजय पाण्डे ने बाजी मारी है। चिरमिरी नगर निगम से राम नरेश राय महापौर बन गए हैं। अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में महापौर पद पर मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। रायगढ़ नगर निगम से जीवर्धन चौहान बाजी मार ली।
मीनल चौबे ने लगभग 10000 वोटों से कांग्रेस की दीप्ति दुबे को हराया। भाजपा ने 15 साल बाद इस निगम पर कब्जा किया। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की प्रक्रिया सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों से शुरू हुई, इसके बाद 9:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगमों सहित 173 नगर निकायों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ था।
कोरिया जिले में सबसे अधिक 84.97 फीसदी, बिलासपुर जिले में सबसे कम 51.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उन्होंने बताया कि सुकमा और दुर्ग नगर निकायों के पांच वार्डों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ था।
चिरमिरी नगर निगम से महापौर बनने पर श्री राम नरेश राय जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं#खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/H3CMcHNrwj
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
जगदलपुर नगर निगम से महापौर बनने पर श्री संजय पाण्डे जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं @pandey_sanjay_#खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/dWVZ11pTLU— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
धमतरी नगर निगम से महापौर बनने पर श्री @RamuRohraBJP जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं #खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/TjjH00eqxc— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
चुनाव में नगर निकायों के 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया था। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। राज्य के नगर निकायों में कुल 44,90,360 मतदाता हैं, जिनमें 22,08,625 पुरुष, 22,81,226 महिलाएं तथा 509 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
राजनांदगांव नगर निगम से महापौर बनने पर श्री मधुसूदन यादव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं @MadhusudanBJPCG#खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/G45ldDPbLj
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह…— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 15, 2025
रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे के बीच मुकाबला है। दीप्ति दुबे पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। वहीं राजनांदगांव नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को कांग्रेस के निखिल द्विवेदी के खिलाफ मैदान में उतारा है। अंबिकापुर महापौर पद के लिए कांग्रेस के डॉ. अजय टिर्की और भाजपा की मंजूषा भगत में मुकाबला है।