Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: सभी 10 नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, विधानसभा, लोकसभा के बाद निकाय चुनाव में कांग्रेस पस्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2025 17:41 IST2025-02-15T13:50:34+5:302025-02-15T17:41:12+5:30

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की प्रक्रिया सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों से शुरू हुई, इसके बाद 9:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई थी।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live CG Urban Body BJP captures all 10 municipal corporations Congress defeated in civic elections after Assembly and Lok Sabha see video | Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: सभी 10 नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, विधानसभा, लोकसभा के बाद निकाय चुनाव में कांग्रेस पस्त

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live

HighlightsChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: नगर निकायों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ था। Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: निकायों के पांच वार्डों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ था।Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: 22,08,625 पुरुष, 22,81,226 महिलाएं तथा 509 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: छत्तीसगढ़ शहरी निकाय के बहुप्रतीक्षित नतीजे शनिवार (15 फरवरी) को घोषित हो रहे हैं। राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में हुए मतदान में 72.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सूपड़ा साफ करते हुए महापौर के सभी 10 पदों पर जीत हासिल की। लोकसभा, विधानसभा के बाद नगर निकाय में कांग्रेस का बुरा हाल है। धमतरी पर रामू मोहरा जीत और 34085 वोट मिले।

 

 

 

राजनांदगांव नगर निगम से महापौर सीट पर मधुसूदन यादव ने जीत हासिल की है। जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद पर संजय पाण्डे ने बाजी मारी है। चिरमिरी नगर निगम से  राम नरेश राय महापौर बन गए हैं। अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में महापौर पद पर मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। रायगढ़ नगर निगम से जीवर्धन चौहान बाजी मार ली।

मीनल चौबे ने लगभग 10000 वोटों से कांग्रेस की दीप्ति दुबे को हराया। भाजपा ने 15 साल बाद इस निगम पर कब्जा किया। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की प्रक्रिया सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों से शुरू हुई, इसके बाद 9:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगमों सहित 173 नगर निकायों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ था।

कोरिया जिले में सबसे अधिक 84.97 फीसदी, बिलासपुर जिले में सबसे कम 51.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उन्होंने बताया कि सुकमा और दुर्ग नगर निकायों के पांच वार्डों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ था।

    

चुनाव में नगर निकायों के 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया था। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। राज्य के नगर निकायों में कुल 44,90,360 मतदाता हैं, जिनमें 22,08,625 पुरुष, 22,81,226 महिलाएं तथा 509 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

  

रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे के बीच मुकाबला है। दीप्ति दुबे पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। वहीं राजनांदगांव नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को कांग्रेस के निखिल द्विवेदी के खिलाफ मैदान में उतारा है। अंबिकापुर महापौर पद के लिए कांग्रेस के डॉ. अजय टिर्की और भाजपा की मंजूषा भगत में मुकाबला है।

Web Title: Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live CG Urban Body BJP captures all 10 municipal corporations Congress defeated in civic elections after Assembly and Lok Sabha see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे