Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2025 17:56 IST2025-02-15T17:54:41+5:302025-02-15T17:56:38+5:30
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 LIVE: विधानसभा 2023 और लोकसभा 2024 के बाद निगम चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल जारी है।

file photo
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 LIVE: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बुरी तरह से हराया है। नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत हासिल की है। महापौर के सभी 10 पदों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस 0 पर ढेर हो गई। नगरपालिका में 49 सीट में से 35 पर कब्जा किया और नगर पंचायत में 114 सीट में से 81 सीट पर कब्जा है। विधानसभा 2023 और लोकसभा 2024 के बाद निगम चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल जारी है। विधानसभा में 90 में से 54 सीट और लोकसभा में 11 सीट में से 10 सीट पर कब्जा जमाया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय ने बधाई दी।
पार्लियामेंट से पंचायत तक #खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/Dh1VxwY1bi
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
नगरीय निकाय चुनाव में बहुत अच्छा परिणाम आया है। मैं पुन: समस्त छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। मैं प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि #अटल_विश्वास_पत्र में हमने जो वादा किया है उसे निश्चित रुप से… pic.twitter.com/qfoVidBgNX— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु साय ने एक्स पर लिखा है कि नगरीय निकाय चुनाव में बहुत अच्छा परिणाम आया है। मैं पुन: समस्त छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। मैं प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि अटल विश्वास पत्र में हमने जो वादा किया है उसे निश्चित रुप से शत-प्रतिशत पूरा करेंगे।
पार्षद से पार्लियामेंट तक सबो जगह भाजपा,
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
आ गे भाजपा छा गे भाजपा#खिलगे_कमल_फूलpic.twitter.com/ffSMvPyqmo
छत्तीसगढ़: नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत, महापौर के सभी 10 पदों पर जमाया कब्जा
छत्तीसगढ़ में विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को शिकस्त देने के बाद नगर निकाय चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने सूपड़ा साफ करते हुए महापौर के सभी 10 पदों पर जीत हासिल की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सत्ताधारी दल भाजपा ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद तथा 35 नगर पालिका परिषदों और 81 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में हुए आम चुनावों के लिए शनिवार को मतगणना जारी है।
LIVE - प्रेस वार्ता https://t.co/6oJ9y8IZaA
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
अधिकारियों ने बताया कि आठ नगर पालिका परिषदों और 22 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर विपक्षी दल कांग्रेस ने जीत दर्ज की जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने एक नगर पालिका परिषद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
अधिकारियों ने बताया कि पांच नगर पालिका परिषदों और 10 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना कब्जा जमाया। उन्होंने बताया कि रुझानों के अनुसार भाजपा अधिकांश वार्डों में जीत चुकी है या आगे है। नगर निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया और कहा कि यह छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। साय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज का दिन भाजपा और छत्तीसगढ़ सरकार के लिए ऐतिहासिक है।
भूपेश बघेल के पाटन का रिपोर्ट कार्ड pic.twitter.com/mFYiSvL2jJ
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
यह छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा क्योंकि भाजपा ने नगर निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।’’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और मतदाताओं ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री की गारंटी और राज्य सरकार के विकास कार्यों में विश्वास जताया है, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।
इस नगरीय निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ की श्रेष्ठ जनता ने जो अपना प्यार, आशीर्वाद, स्नेह पुन: भारतीय जनता पार्टी के ऊपर व्यक्त किया है, उसके लिए मैं प्रदेश की जनता का भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
श्री @KiranDeoBJP जी
माननीय प्रदेश अध्यक्ष… pic.twitter.com/A6bVTjNYL0
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस वादे तो करती है लेकिन बाद में उन्हें पूरा नहीं करती, लेकिन भाजपा अपने वादे पूरे करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने महापौर पद का अप्रत्यक्ष चुनाव (पिछली बार 2019-2020 में) कराकर लोकतंत्र की हत्या की है। कांग्रेस उम्मीदवार जो अप्रत्यक्ष चुनाव (कांग्रेस नेता ऐजाज ढेबर का जिक्र करते हुए) के जरिए (रायपुर के) महापौर बने थे, इस बार रायपुर के एक वार्ड से पार्षद का चुनाव हार गए हैं।’’ साय ने कहा कि रायगढ़ नगर निगम में पार्टी ने महापौर पद के लिए चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान को मैदान में उतारा था और उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
पिछले (2019-2020) नगर निकाय चुनावों में राज्य में तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इन सभी 10 नगर निगमों में महापौर पदों पर कब्जा किया था। पिछली बार महापौर पदों और नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हुआ था, जिसके अनुसार जनता ने सीधे पार्षदों को चुना था।
फिर चुने हुए पार्षदों ने अपने बीच से नगर निगमों के महापौर और अन्य नगर निकायों के अध्यक्षों का चुनाव किया था। इस अप्रत्यक्ष विधि प्रणाली को 2019 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने शुरू किया था। हालांकि, इस बार साय सरकार ने प्रत्यक्ष चुनाव की पिछली प्रणाली को बहाल कर दिया, जिसके अनुसार लोगों ने नगर निकायों के महापौर और अध्यक्षों को चुनने के लिए सीधे मतदान किया।