लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों का आतंक, बीजापुर जिले में बस को रोककर लगाई आग

By भाषा | Updated: November 7, 2018 05:54 IST

नक्सलियों ने यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया और बस में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने यात्री बस में आग लगा दी है। इस घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के उसूर गांव के करीब नक्सलियों ने यात्री बस में आग लगा दी है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बीजापुर जिला मुख्यालय से उसूर गांव के लिए एक निजी यात्री बस रवाना हुई थी। बस जब उसूर के करीब थी तब लगभग आठ नक्सलियों ने बस को रोक लिया। इस दौरान बस में लगभग 35 यात्री सवार थे।

नक्सलियों ने यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया और बस में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। बाद में जब घटना की जानकारी मिली तब पुलिस दल को घटनास्थल के ​लिए रवाना किया गया। पुलिस दल लगातार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर है। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में एक अन्य घटना में नक्सलियों ने 52 वर्षीय ग्रामीण की हत्या कर दी है। 

उन्होंने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ग्रामीण आयतु हेमला का शव बरामद किया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने इस महीने की तीन तारीख को बड्डेपारा गांव से हेमला और एक अन्य ग्रामीण का अपहरण कर लिया था। मंगलवार को हेमला का शव उसके गांव के करीब के जंगल में बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने हेमला पर पुलिस के लिये मुखबिरी का आरोप लगाया था और उसे उसके एक अन्य साथी के साथ जंगल की ओर ले गए थे। बाद में अन्य ग्रामीण को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने हेमला के मुखबिर होने से इंकार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों और राजनांगदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के लिए इस महीने की 12 तारीख को मतदान होगा। वहीं 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। पुलिस दल लगातार इस संबंध में बैनर और पोस्टर बरामद कर रहा है। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए बड़ी संख्या में पुलिस दल को तैनात किया गया है। पुलिस दल क्षेत्र में लगातार गश्त में है।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया