लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने लगाई 5 ट्रकों में आग, छीने ड्राइवरों के मोबाइल

By भाषा | Updated: August 10, 2018 13:28 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवादियों के एक समूह ने आज सुबह पांच खाली ट्रकों को कथित रूप से जला दिया।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवादियों के एक समूह ने आज सुबह पांच खाली ट्रकों को कथित रूप से जला दिया। पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा में नक्सली पिछले तीन दिन में पांच ट्रकों और दो यात्री बसों सहित कम से कम नौ वाहन जला चुके हैं। ड्राइवरों का कहना है कि उनके मोबाइल भी नक्सली छीनकर फरार हो गए.

माना जा रहा है कि छह अगस्त को सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 15 नक्सलियों के मारे जाने के बाद बदले की कार्रवाई के तहत यह आगजनी की जा रही है।

दंतेवाड़ा के अवर पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने पीटीआई को बताया कि सूचना के मुताबिक हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह बछेली में ट्रक ऑनर्स एसेसिएशन के कार्यालय तड़के पहुंचा। वहां कई ट्रक खड़े थे।

उन्होंने कहा, नक्सलियों ने ट्रक चालकों से वहां से भागने को कहा और खुद फरार होने से पहले पांच खाली ट्रकों को आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह