लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की

By भाषा | Updated: April 19, 2021 19:57 IST

Open in App

सुकमा, 19 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि सुकमा जिले के जंगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिलीयमपल्ली गांव के करीब सुरक्षा बलों ने दो ग्रामीणों का शव बरामद किया है।

सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों को सोमवार को मिलीयमपल्ली गांव में दो ग्रामीणों मड़कम अर्जुन और ताती हडमा के शव होने की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने ग्रामीणों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ग्रामीणों की हत्या कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ग्रामीण जगरगुंडा थाने के करीब बने शिविर में रहते थे। पिछले दो वर्ष से वह मिलीयमपल्ली गांव चले गए थे। गांव में वह खेती करते थे।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस ने हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता