लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने अगवा करने के बाद की पुलिसकर्मी की हत्या

By भाषा | Updated: March 21, 2021 13:13 IST

Open in App

बीजापुर, 21 मार्च नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक पुलिसकर्मी को अगवा करने के बाद उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि कांस्टेबल सानू पुनेम को नक्सलियों ने भैरमगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत पोनदुम गांव से शनिवार शाम अगवा कर लिया था और आज सुबह उनका शव केशकुटुल गांव के समीप पाया गया।

उन्होंने बताया,‘‘पुनेम जिले के गंगालूर पुलिस थाने में पदस्थ थे , वह अवकाश पर थे और पोनदुम गये थे। यह स्थान राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर है।’’

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को रवाना किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

आईजी ने बताया,‘‘ प्रथमदृष्टया लगता है कि किसी धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई है, लोकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।’

नक्सलियों की तलाश में क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos