लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : नारायणपुर में नक्सलियों ने की सरपंच के पति की हत्या

By भाषा | Updated: November 27, 2021 13:03 IST

Open in App

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 27 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच के पति की गला दबाकर हत्या कर दी और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गिरिजा शंकर जायसवाल ने शनिवार को बताया कि जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमरी गांव में नक्सलियों ने सरपंच फूलदाय सलाम के पति बिरजू सलाम (33) की गला दबाकर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि शुक्रवार देर रात हथियारबंद नक्सलियों का समूह करमरी गांव पहुंचा और सलाम की हत्या कर वहां से फरार हो गए। बाद में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए रखी जेसीबी की एक मशीन में भी आग लगा दी।

जायसवाल ने बताया कि नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के बाद गांव के बाहरी हिस्से में बैनर भी लगाया था। बैनर में हत्या की जिम्मेदारी नेलनार एरिया कमेटी ने ली है और कहा है कि सलाम क्षेत्र में निर्माण कार्य में प्रशासन का सहयोग करता था। बार-बार चेतावनी के बाद भी वह नहीं माना इसलिए उसे मौत की सजा दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया गांव के सरपंच का पति सलाम क्षेत्र में विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण और पुल निर्माण आदि कार्यों में प्रशासन की मदद करता था। वह क्षेत्र में लोगों को विकास कार्य में सहयोग करने के लिए भी कहता था।

उन्होंने बताया कि सलाम की हत्या की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया तथा सलाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अधिकारी ने बताया पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है